बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार एक बार फिर सड़क की गुणवत्ता जांचने सड़क में उतरे। निर्माण स्थल पर पहुंचकर कलेक्टर मिट्टी जेड गिट्टी उठाकर मिक्सचर की जांच करते रहे जबकि निगम के आयुक्त और इंजीनियर हांथ में हांथ धरे बैठे रहे। निरीक्षण के बाद सड़कों की सुधार के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद खस्ताहाल सड़कों की सुधार एवं निर्माण कार्याे में काफी तेजी आई है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सड़कों की युद्धस्तर पर मरम्मत होने से लोगों का आना जाना आसान हो रहा है। प्रशासन के आला अफसर निर्माण कार्यों की मैदानी स्तर पर लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर श्री सौरभकुमार लगातार दूसरे दिन नगर निगम क्षेत्र में चल रही सड़कों के सुधार कार्य का निरीक्षण किया। निगम द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत आज से सड़क मरम्मत का अभियान हाथ में लिया गया है। महाराणा प्रताप चौक से अमेरी रोड तक गौरव पथ की सड़क मरम्मत कार्य का कलेक्टर ने आज निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से सड़कों की मरम्मत का कार्य स्वीकृत किया गया है। श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कम्पनी को एजेन्सी के रूप में इस काम की जवाबदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने आज दोपहर गौरवपथ में चल रहे मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने इस्तेमाल हो रहे सामग्री की गुणवत्ता एवं प्रक्रिया परखी। उन्होंने कहा कि मरम्मत ऐसा किया जाये कि रोड को नया लुक मिले। बड़े गड्ढों को पाटने के साथ सड़क की डीबीएम लेयरिंग भी की जाये। उन्होंने कहा कि यह शहर का व्यस्ततम रोड है। अगले 10 दिनों में यह पूरा सुधार कार्य पूर्ण लिया जाये। कलेक्टर ने गौरवपथ की लाईट भी बदलने के निर्देश दिए। वर्तमान सफेद रोशनी वाली प्रकाश के बदले पीले रंग की वार्मलाईट लगाने को कहा है। कमिश्नर श्री दुदावत ने निगम क्षेत्र में सड़कों की सुधार के लिए प्रस्तावित कार्य-योजना की जानकारी दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
