बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में गाय को काटकर गोमांस ले जाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर गांव में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पशु चिकित्सकों के परीक्षण करने के बाद आरोपियों से 30 किलो गौमांस जब्त किया है।
गुस्साए लोगों ने गोमांस काटने वालों का गांव में जुलूस भी निकाला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। दो ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। चकरभाठा के वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले कुछ युवकों को पता चला कि रहंगी में हाईकोर्ट जज कॉलोनी के पीछे गाय को काट कर मांस निकाला जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान मोपेड सवार दो लोग बोरी में मांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार निवासी रामनिवासी मेहर (52) गोमांस काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे।
गोमांस को काटकर बोरी में भरकर ले जाने वाले दोनों ग्रामीणों को युवक पकड़कर गांव ले गए। गांव में उनकी हरकतों को देखकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उनका जुलूस निकाला। गांव में बवाल मचने की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों ग्रामीण को पकड़कर थाने ले गई।
पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव के सुमित नायक ने थाने में केस दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने भी दोनों ग्रामीणों से पूछताछ की, तब उन्होंने गो मांस काटने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से जब्त गोमांस को वेटनरी डॉक्टर से परीक्षण कराया। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए दोनो व्यक्ति मोची जाति से है और मरे हुए गाय, बैल और भैंस का मांस निकालकर चमड़े का सामान बनाना उनका पेशा है। अब आरोपियों ने गाय को कटकर मांस निकाला है या मारी हुई गाय का मांस निकालकर ले जा रहे थे यह जांच से ही सामने आएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
