बिलासपुर। सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थल निरीक्षण के क्रम में जिला कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने आज कोटा विकासखण्ड की सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने कोटा सिटी लिंक रोड में पैच मरम्मत के काम का निरीक्षण किया। लगभग दो किलोमीटर में मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ था जो कि आज पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने सड़क पर कुछ दूरी चलकर यह देखा कि कौन सी मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क की थिकनेस कितनी है। उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि इमल्सन क्यों डाला जाता है। नवागत एसडीओ लोक निर्माण अहमद दानिश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तेज गति से सड़कों के सुधार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर लम्बाई की आमने पहुंचमार्ग में सुधार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गुरूवार से कोटा लोरमी पण्डरिया मार्ग पर मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि सुधार तो हो लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाये। उन्होंने सड़क का उपयोग करने वाले कुछ ग्रामीणों से चर्चा भी की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं ठेकेदार भी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
