बिलासपुर। शराब के नशे में खतरनाक तरीके से तेज वाहन चलाने वाले युवक जेड युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त युवती बीयर पी रही थी और युवक शराब के नशे में था।
2 नवंबर की रात्रि शहर के चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट पर पुलिस लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। तभी कोतवाली थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार गांधी चौक चेकिंग पॉइंट से तेज गति से गुरुनानक चौक की ओर भाग रही है। वाहन को गुरु नानक चौक में पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई किंतु खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर धान मंडी रोड में भाग रहे थे। पॉइंट पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल एवं थाना तोरवा प्रभारी पुलिस की टीम पीछा करते हुए पेट्रोलिंग गाड़ी को सामने अड़ाकर वाहन को रोका। बलेनो कार क्रमांक cg10 ए एम 4111 में शुभम अग्रवाल एवं तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती मिले। कार चालक शुभम शराब के नशे में था जबकि युवती बीयर पीते हुए मिली। जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार चालक की उद्दंडता की जानकारी मिली तो स्वयं चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर उद्दंडता कर रही युवती-युवक को सख्त लहजे में चेतावनी दी। तोरवा पुलिस को दोनों के खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए। तोरवा पुलिस ने युवक के खिलाफ लोक मार्ग पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध किया है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कारवाही कर बलेनों वाहन जप्त कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
