बिलासपुर। पुलिस ने बच्चे और उसकी मां का अपहरण करके गाली – गलौच कर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर बेस्किमती जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने दबाव बना रहे है। इस बीच आईजी ने आरोपी नरेंद्र मोटवानी के सभी काले करतूत की जांच कराने के आदेश दिए है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार नाबालिक प्रार्थी ने 2 नवंबर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे प्रार्थी और उसकी मां एक्टीवा से गोल बाजार समान लेने जा रहे थे। इसी बीच मल्टीपरपस स्कूल गांधी चौक के पास नरेद्र मोटवानी और ऋषभ पानीकर कार से आए। उसे और उसकी मां को रोककर अपनी कार में जबरदस्ती बल पूर्वक बैठाया। दोनो कार से दयालबंद स्थित ऋषभ पानीकर के आफिस ले गये।
नरेंद्र मोटवानी एवं ऋषभ पानीकर ने पेंडलवार हास्पिटल वाली 4000 वर्गफीट जमीन को अपने नाम कराने दबाव बनाया। गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और लात घूसो से मारपीट किया। जमीन नहीं देने पर प्रार्थी के खिलाफ बलात्कार का मामला लगाकर जेल भेजवा देने की धमकी भी दिया।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि नरेंद्र मोटवानी और ऋषभ पानीकर उसका किडनैप कर दयालबंद वाले आफिस ले जाकर मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताडित किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दोनो के खिलाफ आईपीसी की धारा:- 341, 363, 365, 342,386,294, 506,323, 34 का अपराध दर्ज किया है। अपराध दर्ज होने के बाद मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारुल माथुर को दी गई। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल, निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक सागर पाठक, उप निरीक्षक फैजुल होदा शाह और थानासिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ आरोपियो को उनके ही कार्यालय से हिरासत में लिया। इसके पहले नरेंद्र मोटवानी और ऋषि पानीकर ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। लेकिन घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा गया। आरोपी ऋषभ पानीकर के घर तेरा बॉटल अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कराया गया है। इस बीच IG रतन लाल डांगी ने भूमाफिया नरेंद्र मोटवानी और ऋषभ पनीकर के सभी मामले की जांचकर दोनों के नाम गुंडा सूची में डालने के निर्देश SSP पारुल माथुर को दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
