कोटा। कोटा थाना क्षेत्र के प्रार्थी संतोष कुमार मेहर ग्राम साजापाली थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराया था, दिनांक 04.10.22 के प्रातः 9:00 बजे अपने घर ग्राम सजापाली से राजमिस्त्री का काम करने गौशाला कॉलोनी कोटा के प्रशांत गुप्ता के घर आया था उसके मकान के सामने अपने मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 10 X 0664 खड़ी कर मकान के पीछे सीमेंट पत्थर का काम कर रहा था शाम 5:00 बजे घर वापस आने के लिए मोटरसाइकिल को देखा तो मेरा मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना दौरान आज दिनांक को संदेही शिवदास पिता जागेश्वर दास मानिकपुरी उम्र 26 साल साकिन खुरदुर थाना कोटा जिला बिलासपुर से पूछताछ किया गया जिसने मो.सा. बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 10 X 0664 चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा पेश करने पर उक्त मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस लेकर आरोपी शिवदास पिता जागेश्वर दास मानिकपुरी उम्र 26 साल साकिन खुरदूर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
