करगीरोड(कोटा)। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर के चतुर्थ वर्ष प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने तखतपुर विकासखण्ड के तुर्काडीह के किसानों को एजोला उत्पादन कि तकनीक बताई एवं बनाकर सिखाया छात्रों ने किसानों को यह भी बताया कि किस प्रकार इनका उपयोग कर कम लागत में भूमि की उर्वता शक्ति बढ़ाने व पशुओं को चारे के रुप में खिलाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। छात्रों ने महाविद्यालय के को आर्डिनेटर डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार इस कार्य को तैयार किया साथ ही किसानों को मटका खाद सेब का जैम टमाटर का साॅस जैव कीटनाशक लाइट टैप मशरूम उत्पादन तथा बीज उपचार करने की तकनीक प्रदर्शन किया व किसानों को उनके लाभ के बारे में बताया। छात्रों ने महाविद्यालय के अधिपठाता डॉ आर के एस तिवारी व कोआर्डिनेटर डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अपना कार्य संपन्न किया। इस कार्य में चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं में रागनी मानसर डिसेना लकड़ा आदर्श साहु, दीपिका ठाकुर, दीपाली प्रजापति का सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
