बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर में एक कैदी के ऊपर ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले से कैदी का सिर फट गया है और पीठ में गहरे जख्म है। सिम्स के डॉक्टरों ने सिर में 14 टांके लगाए है इसके अलावा पीठ के घाव का भी इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी विष्णु वंशकार ने पिछले दिनों थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से वह जेल में है। लेकिन गुरुवार की दोपहर 12 बजे जेल केम्पस के अंदर ही विष्णु से पुरानी रंजीश रखने वाले कुछ कैदियों ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की है। अभियुक्त विष्णु पर जेल के अंदर हुए इस हमले में गम्भीर चोटे आई है। विष्णु के परिजनों की माने तो हमला किसी धारधार हथियार से किया गया है। पीठ में कुछ नुकीले हथियार से घोप कर और सिर में वारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। कैदी के ऊपर हुई इस हमले ने जेल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए है। क्या जेल के अंदर हथियार पहुंच रहे है ? क्या जेल के अंदर कैदियों की जान सुरक्षित नहीं है ? क्या इस हमले में जेल का कोई कर्मचारी भी शामिल है ?
केंद्रीय जेल के अंदर हुई इस खूनी वारदात के बाद जेल प्रशासन के हाथपांव फूल गए है और आनन फानन में मामले को दबाने की कोशिश की गई। क्योंकि हमले में गंभीर रूप से घायल विष्णु की स्थिति बिगड़ी तो गुपचुप तरीके से सिम्स में भर्ती करवाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
