बिलासपुर। बारिश निकलने बीके बाद बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव की तैयारी परखने के लिए मॉकड्रिल किया गया। अरपा नदी में किए गए इस मॉक ड्रिल में NDR, CISF और होमगार्ड के जवान शामिल हुए।
अरपा नदी की छठ घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और होम गार्ड्स की प्रशिक्षित दलों ने हिस्सा लिया। जवानों ने प्रशिक्षण में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक हालात में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए, इसका अरपा नदी की छठ घाट पर मंचन और प्रदर्शन किया। इस ड्रिल से वे टीम अपनी तैयारी व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की हालात भी जानी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सौरभकुमार के मार्गदर्शन में यह मॉक ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संयुक्त कलेक्टर और नोडल अधिकारी वैभव क्षेत्रज्ञ ने बताया कि आपदा हमें बताकर नहीं आती। कभी भी यह आ सकती है। ऐसी हालात से निपटने के लिए हमें हमेशा तैयार रहने चाहिए। इसी तैयारी को परखने के लिए हमें समय समय पर मॉक ड्रिल करते हैं। ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
