बिलासपुर। भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर के तत्वावधान में कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के उदघाटन सत्र में डॉ. एस.पी.सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर ने अपने उदबोधन में बताया कि देश मे 85% लघु एवम सीमांत किसान निवास करते हैं। केवल 15 % ही बड़े किसान है। कृषि की भूमि घटती जा रही है, लेकिन कृषि की उत्पादकता बढ़ती जा रही है। मनुष्य अपने विकास के साथ ही कृषि पद्धति पर भी विकास कर रहा है। कृषि आज व्यवसाय के रूप में देखा जा रहा है। जिसमे आजीविका सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवम पोषण सुरक्षा हमको कृषि के माध्यम से होता है। आज भी खेती प्राकृतिक संसाधनों पर आश्रित है जैसे जल, जंगल, जानवर इनका संरक्षण भी आवश्यक है। जिला के अध्यक्ष धीरेन्द्र ने संगठन के स्थापना एवम उद्देश्य के विषय मे अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को लगभग 650 किसान प्रतिनिधियों के साथ कोटा राजस्थान में विस्तार किया गया आज 570 जिले में फैला हुआ देशव्यापी सबसे विशाल एकमात्र किसान संगठन है। कार्यक्रम में जिला जैविक प्रमुख राघवेन्द्र सिंह ने गौआधारित खेती पर प्रकाश डालते हुए आज के रासायनिक खेती कर अंधाधुन्ध उपयोग से मानवीय जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव चिंता का विषय बना हुआ है कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानंद दिघरस्कर, जिला मंत्री सोनू तिवारी, माधोसिंह, राजू सिंह विजय यादव विक्रम सिंह लक्छमी सिन्हा रामसेवक कुशवाहा राकेश भोसले महेश यादव राजकुमार साहू सहित बिल्हा मस्तूरी तखतपुर कोटा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
