बिलासपुर। अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार और उसमे बैठे एक पंडितजी को दी मुस्लिम युवकों ने जान पर खेलकर बचा ली। कार लगभग डूब गई थी और उसमे सवार आदमी बचाने की गुहार लगा रहा था।
सीपत क्षेत्र के हिडा़डिह में रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास ग्राम हिन्डाडिह खाड़ा अंधा मोड़ पूलिया के पास तेज़ रफ़्तार वेगन आर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। वेगन आर गाड़ी नंबर सीजी 10 एफ ए 36 75 को बलौदा निवासी पंडित अमित मिश्रा (बलौदा) चला रहे थे। वे अपने किसी काम से वापस लूथरा बलौदा की ओर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित हो कर पुलिया रोड से 20 फ़ीट नीचे गहरे नाले में गिर गई। नाले में पानी भरा हुआ था, कार धीरे – धीरे डूबने लगी। कार चारो तरफ से बंद था और अंदर से बचाओ – बचाओ की आवाज आ रही थी। सड़क में आने – जाने वालों की भिड़ लग गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की डूबती कार में बैठे व्यक्ति को बचाएं कैसे ? तभी दो मुस्लिम युवक फरिश्ते बनकर आए। लूथरा शरीफ दरगाह के पास रहने वाले अब्दुल रहमान बेग और उनके साथी मोहम्मद शाकिर तत्काल नाले में छलांग लगा दी। पहले कार के खिड़की का सीसा तोड़ा और अमित मिश्रा जो कार में फंसा हुआ था उसे बाहर निकाला।
जांबाज युवक सीपत से क्रिकेट क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। हादसा सामने देखते ही अपनी जान की परवाह किये बगैर गहरे पानी मे कूद कर चालक अमित मिश्रा को कार व गहरे पानी से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। कार लगभग डूब गया था। डुबे कार को स्थानीय ग्रामीण व पुलिस की मदद से टेक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
