बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने एक व्यक्ति को 104 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए साधु का वेश धारण कर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 07.11.2022 को बेलगहना पुलिस को मुखबिर के सूचना मिली कि साधू का वेश धारण किये हुये एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, प्रआर राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, भास्कर साहू की टीम गठित कर बस स्टेण्ड छतौना चौकी बेलगहना में रेड कार्यवाही की और साधु का वेश धारण किये हुये एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम कदरी साताराव उर्फ संतोष गिरी पिता कदरी दण्डासी उम्र 46 वर्ष निवासी आम्टी थाना गुनपुर जिला रायगढ़ उड़ीसा का रहने वाला बतलाया। तलाशी लेने पर बैग के अन्दर कपड़ों के नीचे छुपाकर रख गया मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 104 किलोग्राम एवं बैग, मोबाईल आदि कुल कीमती 66000 रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।
उड़िसा निवासी आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि बस के माध्यम से उड़िसा से गांजा लेकर बिलासपुर तक ट्रेन से आना और बिलासपुर से बस में बैठकर ग्राहक की तलाश करने उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा था।
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने और चकमा देने के लिए साधु की वेशभुषा धारण कर लिया है। ट्रेन तथा बसों का उपयोग करने से बिना किसी संदेह मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
