बिलासपुर। स्काउट-गाइड संगठन से बच्चे आदर्श नागरिक, देशभक्त, संस्कारवान, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ, चरित्रवान बनते हैं। यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की विश्व में सबसे बड़ी संस्था है, जहां नवयुवक-नवयुवतियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास कर उन्हें उत्तरदायी नागरिक बनाया जाता है।
ये बातें महापौर रामशरण यादव ने सोमवार को देवकीनंदन स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्बारा आयोजित स्थापना दिवस पर कहीं। इस अवसर पर उन्होंने जिले के स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स स्काउटर व गाइडर को राज्य पुरस्कार, आपदा प्रबंधन, एडवेंचर, ट्रेकिग, तृतीय सोपान आदि प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्य आयुक्त गाइड डॉ. उषा किरण बाजपेई ने कहा कि स्काउट आंदोलन ईश्वर, दूसरों और स्वयं के प्रति कर्तव्य से हमें अवगत कराता है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने बताया कि 7 नवंबर 195० को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संस्था की स्थापना लार्ड बेडेन पावेल ने की थी। सर्व धर्म प्रार्थना सभा जिला आयुक्त गाइड व कन्या शाला सरकंडा की प्राचार्य गायत्री तिवारी उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर प्राचार्य सचिन शर्मा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट चितरंजन राठौर, जिला संयुक्त सचिव लता यादव, पुष्पा शर्मा, सरना सिघा, संतोष त्रिपाठी, बांके बिहारी दुबे, संतोष तंबोली, डॉ. प्रदीप निर्णेजक, लक्ष्मण रजक, डॉ. भूपेंद्रधर दीवान, रागिनी चौधरी, अपर्णा सारखेल, र‘ा दास, स्वाति हार्डिकर, ममता यादव, र‘ा कश्यप, ए. लिकन, अनामिका राठौर, धीरज गुर्जर, शिव साहू, विमलेश राव भोंसले, महेंद्र बाबू टंडन, निधि कश्यप, स्नेहा यादव, देवेंद्र, पंकज आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
