बिलासपुर। स्वच्छता के दो रंग अभियान के तहत नगर पालिक निगम ने निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर के स्कूल और काॅलेज में स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से गीला और सूखा कचरे के पृथककरण के संदर्भ में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जा रही है। अब तक नगर पालिक निगम द्वारा शहर के शासकीय मल्टीपरपज स्कूल, ब्रजेश हिंदी मीडियम स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, सेंट जोसेफ और शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का आयोजन आगे भी अन्य स्कूल और कालेजों में किया जाएगा।
इस दौरान अपने उद्बोधन में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अखिलेश पाण्डेय ने स्वच्छता क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वच्छता से ही वातावरण और स्वास्थ्य में बदलाव लाया जा सकता है। कार्यशाला में उपस्थित निगम उपायुक्त श्री राजेंद्र पात्रे ने कहा घर से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग- अलग करके हरे तथा नीले डिब्बे में कचरा कलेक्शन करने वालों को दें। कचरा इधर उधर फेंकने के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कचरे के स्रोत पर पृथक्करण करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त श्री पात्रे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अस्वच्छता के खिलाफ इस जंग को हम तब तक नहीं जीत सकते जब तक इसमें आमजन की सहभागिता ना हों, इसलिए आप सभी छात्र-छात्राएं इस अभियान के साथ जुड़े और लोगों को जागरूक करते हुए अपने शहर को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने में अपनी सहभागिता दें।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीला-सूखा कचरे के पृथककरण विधि और होम कंपोस्टिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अखिलेश पाण्डेय, नीरज गेमनानी, श्याम मोहन दुबे, श्रीमती पायल लाठ, श्रीमती पलक जायसवाल, श्रीमती वहीदा खान, जेपी वर्मा काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.श्याम निराला, एनएसएस के हेमंत खरे समेत स्कूलों के प्राचार्य तथा शिक्षक उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
