बिलासपुर। सीमा में चोरी करने वाले आरोपी सरफरोज खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अस्पताल में ईलाज कराने आये लोगो का पर्स तथा मोबाईल को चोरी किया था। चोरी का सामान जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दूजराम ठोसरिया पिता सालिक राम ठोसरिया उम्र 46 वर्ष सा0 ग्राम जलसो नहरीभाठा थाना कोनी निवासी ने 05/11/22 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी पत्नी का स्वास्थ खराब होने से उसे ईलाज कराने के लिए 04/11/2022 को सिम्स में भर्ती कराया था। रात लगभग 11ः00 बजे जनरल वार्ड के बरामदे में सो गया था। यह अपने पर्स जिसमें नगदी रकम 12000 रूपये तथा मेरा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रईविग लाईसेंस का फोटो कॉपी तथा कुछ अन्य बिल आदि रखा हुआ था को अपने पेन्ट के जेब में रखा हुआ था। 05/11/22 की सूबह मेरी नींद खुली तो उसने अपने जेब को देखा तो पर्स जेब में नहीं था। आस-पास ढुढने का प्रयास किया कही नहीं मिला। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार शैलेन्द्र कुमार कुर्रे पिता राकेश कुमार कुर्रे उम्र 36 वर्ष साकिन हरदीकला टोली थाना सिरगिट्टी हाल मुकाम रेशमा किराना दुकान के ऊपर मंझावापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पत्नी रीतु कुर्रे का डिलीवरी होने से उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती किया था। 04/11/2022 को रात्रि 11ः00 बजे के लगभग अस्पताल परिसर में लेबर वार्ड के सामने बरामदे में सो गया था रात 03ः00 बजे के लगभग मेरी नींद खुली तो देखा जेब में रखा मोबाईल रेडमी 6ए जिसमें एयरटेल का नम्बर तथा जीयो का मोबाईल सिम लगा हुआ था नहीं था। आसपास तलाश किया नहीं मिला। इसमें भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वर्तमान समय में सिम्स अस्पताल के आसपास हो रही चोरी की घटना को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में आरोपी का बारीकी से पता तालाश किया गया। तभी मुखबीर की सूचना पर एक संदेही को रात्री में घेराबंदी कर पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सिम्स से एक व्यक्ति का पर्स तथा किसी दुसरे का एक रेडमी मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करते हुए न्ययायिक रिमांड पर भेता गया है। विशेष योगदानः- उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्ष रवीन्द्र यादव प्रेम सूर्यवंशी, गोकुल जांगड़े, कमलेश सूर्यवंशी, सैय्यद नुरूल कादीर ,रवि चौधरी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
