बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मनहर परिवार का ख़ासा दखल रहा है मनहर परिवार की महिला सांसद रही कमला मनहर के 75वे जन्मदिन के अवसर पर मस्तूरी, बिलासपुर, रायपुर छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली से कांग्रेस नेताओ ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। सुबह से ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कमला मनहर को जन्मदिन की बधाई दी और क्षेत्र के लोगों सहित समर्थकों का निज निवास में बधाई देने का तांता लगा रहा। इस दौरान कमला मनहर ने सभी का आभार जताया है।
कांग्रेस के युवा नेता व कमला मनहर के सुपुत्र जयंत मनहर ने इस दौरान बताया कि सर्वप्रथम हमारे दादाजी सारंगढ़ विधानसभा से शिव प्रसाद गौटिया विधायक रहे जिसके बाद पिताजी स्व.श्री भगत राम मनहर जी वर्ष 1974 में मिनीमाता जी के निधन उपरांत उपचुनाव में जांजगीर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए, वर्ष 1978 में 90 तक दो दफे लगातार अविभाजित मध्यप्रदेश से राज्यसभा का सदस्य रहे और वर्ष 2000 में दुबारा विधायक निर्वाचित हुए छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2000 से 2003 तक सांसद रहे उनके देहांत के पश्चात् मेरी माता श्रीमती कमला मनहर जी को कांग्रेस पार्टी द्वारा मनोनीत किये जाने के पश्चात राज्य सभा सांसद बनकर उनका कार्यकाल पूरा किया गया। जयंत मनहर ने बताया कि हमारा परिवार राजनीति से शुरू से जुड़ा हुआ है और कांग्रेस पार्टी में समर्पित हैं। हमारे बड़े पिताजी विलास राम मनहर जी 1977 से 84 तक सारंगढ़ से दो दफे विधायक निर्वाचित हुए, 2008 में हमारी भाभी जी पदमा मनहर जी भी विधायक रही वर्तमान में अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष है, श्रीमती कमला मनहर जी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न महतवपूर्ण पदों पर अपने दायित्वों को कर्मठता से निर्वहन की हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
