बिलासपुर- बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहें अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का निगम कमिश्नर एवं एमडी कुणाल दुदावत ने निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति को देखकर नाराज़गी जाहिर करते हुए एमडी ने ठेका कंपनी को नोटिस जारी कर प्रोजेक्ट में मानव और मशीन बल में इजाफा पूरे प्रोजेक्ट को मई 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए है।
इंदिरा सेतु पुल से पचरीघाट तक बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत अरपा को संवारने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। जिसका एमडी कुणाल दुदावत ने नदी में घूमकर निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए ठेका कंपनी और कंसल्टेंट द्वारा बताया गया की सड़क के लिए रिटेनिंग और टो वाॅल के साथ समानांतर रूप से नाला निर्माण भी किया जा रहा है। जिस पर कार्य की प्रगति को देखकर एमडी श्री दुदावत ने कहा की इतना काफी नहीं है,समय सीमा के भीतर काम को पूरा करने के लिए टीम और मशीनों की संख्या बढ़ाएं,रोड के काॅम्पेक्शन लिए जारी फ्लाई एश और मुरूम फिलिंग के काम को शीघ्र पूरा कर सड़क का काम शुरू करें। प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित पूरे क्षेत्र में एक साथ काम दिखना चाहिए। ठेका कंपनी गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को नोटिस जारी कर वाहन और मशीनरी समेत पर्याप्त संख्या में मानव बल बढ़ाने और मई 2023 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ।स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य की माॅनिटरिंग और समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हो यह सुनिश्चित करने कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
