बिलासपुर। एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन में एनटीपीसी सीपत के भू विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार बैठक हुई। कलेक्टर ने एनटीपीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित गांव के स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएं।
इस दौरान मस्तूरी विधायक ने भी विगत दिनों एनटीपीसी के कर्मचारी नरेंद्र मिश्रा की मृत्यु के संदर्भ में उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात रखी। एनटीपीसी के अधिकारियों ने 10 दिवस के अंदर समस्या का निराकरण करने का आस्वश्न दिया। बैठक में शामिल अधिकारियों ने इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों से चर्चा करने व जल्द निराकरण करने की बात कही है। मस्तूरी विधायक द्वारा विस्थापितों को जल्द से जल्द नौकरी देने के बात एनटीपीसी के समक्ष रखी है। एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया कि भू विस्थापितों में लगभग 55 प्रतिशत लोगों को नौकरी उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विधायक बांधी ने सीएसआर मद के तहत प्रभावित इलाकों के तालाबों को रिचार्ज करने, प्रभावित गांवों के स्कूलों में फर्नीचर प्रदान करने, गार्डन बनवाने, प्रभावित इलाकों में सघन वृक्षारोपण भी करने व प्रभावित गांवों में नालियां बनाने का प्रस्ताव एनटीपीसी के सामने रखा है। अधिकारियो ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को राखड़ डेम के प्रदूषण स्तर के जांच के भी निर्देश दिए। बैठक में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, राजेंद्र धीवर, दिलेंद्र कौशिल, आशीष बाकरे, कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार, मस्तूरी एसडीएम शर्मा,एनटीपीसी के अधिकारी व प्रभावित गांवों के सरपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।
0018 को हो सकती है सर्वदलीय बैठक
मृतक कर्मचारी नरेंद्र मिश्रा और व भू विस्थापितों की नौकरी के लिए 18 तारीख को एनटीपीसी मैं एक सर्वदलीय बैठक रखी जा सकती है
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
बिलासपुरJune 10, 2026पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया भगवान श्री शिवरीनारायण का दर्शन
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
