बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिलासपुर जिले में 11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। यहां उनके रहने खाने की व्यवस्था में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जुटे है। रैली को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जनपद पंचायत बिल्हा के सभापति शिवानंद शराफ के द्वारा किए गए दुष्कर्म से प्रभावित महिला की पीड़ा क्या कोई सुन पाएगा..?
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहर ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी के जनपद पंचायत बिल्हा के सभापति ग्राम लोफन्दी निवासी शिवानंद शराफ ने अपने फार्म हाउस में काम करने वाली एक महिला मजदूर से शादी का वादा करके सालों तक उसका दैहिक शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तब वह शादी से इनकार करने लगा तो महिला ने कोनी थाना में इसकी शिकायत कर एफ.आई.आर.दर्ज कराया। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता भाजपा के विधायक और जनपद के उपाध्यक्ष के दबाव व इनके खास समर्थक होने के कारण आज तक शिवानंद शराफ की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और भाजपा बिलासपुर वार्ड 49 के पार्षद प्रतिनिधि राकेश वर्मा ने सारी सीमाओं को तार-तार करते हुए उस महिला के घर पहुंचकर ही प्रलोभन व धमकी देने लगे। जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है फिर भी आज तक महिला को न्याय नहीं मिला और आज भाजपा के यही नेता महतारी हुंकार रैली पदयात्रा की बात कर रहे हैं। मैने उस महिला से मिलकर उसकी तकलीफ को सुना और उसे हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। पीड़िता से मिलने के बाद एहसास हुआ कि उसकी स्थिति दयनीय है,ऐसी परिस्थिति में दोहरा चाल चरित्र ही भारतीय जनता पार्टी की परिपाटी साबित होते दिख रहा है ।ऐसे में इस आयोजन का कोई उद्देश्य नहीं है यह महज एक राजनीतिक छल, प्रपंच और दिखावा और भारतीय जनता पार्टा की ग्रैंड नौटंकी के अलावा कुछ भी नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
