बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 11 स्थित प्राथमिक शाला कीर्तिनगर के बच्चों को जल्द ही बेहतर बैठक सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए महापौर रामशरण यादव, सभापति श्ोख नजीरुद्दीन व विधायक सियाराम कौशिक ने गुरुवार को 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया।
वार्ड क्रमांक 11 संत कबीर दास नगर स्थित कीर्तिनगर स्कूल परिसर में तीन प्राथमिक शालाएं संचालित होती हैं। यहां की दर्ज संख्या अधिक होने के कारण बच्चों को सटकर बैठना पड़ता है। कई बार तो जगह नहीं मिलने पर बच्चे स्कूल से लौट जाते हैं। बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे असर को गंभीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने यहां अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने का प्रस्ताव बनाकर जिला शिक्षा विभाग के जरिए शासन को भ्ोजा, जहां से अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए राशि मंजूर हो चुकी है। स्कूल परिसर में जगह कम होने के कारण अतिरिक्त कक्ष को प्रथम मंजिल पर बनाया जाएगा। इस अवसर पर मेयर श्री यादव ने निगम के अधिकारियों को जल्द ही अतिरिक्त कक्ष का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को शीघ्र ही बैठक सुविधा मिल सके। भूमिपूजन अवसर पर वार्ड पार्षद रवि साहू, शाला समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, गीतांजलि कौशिक, संतोष यादव, गोविंद यादव, धनीराम निर्मलकर, रामू राव के अलावा स्कूल के स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
