बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को हरिद्वार से पकड़के लाई है जो 70 लाख रुपए की ठागीकर शांतिकुंज में छुपा था। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दो दिन के रिमांड में लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया पल्लवी पांडा पिता हेंमत कुमार पांडा उम्र 28 साल निवासी तेन्तुलिंगा थाना बइसिंगा, जिला मयुरगंज (उड़ीसा) ने स्वयं थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2016 मे जब वो चौकेस होम्योपैथिक कालेज मे बी.एच.एम.एस. की पढाई कर रही थी इस दौरान जगमल चौक मे रहती थी। उसी दौरान गणेश नगर नेहरू चौक स्थित “शंकर रेकी सेंटर” मे आना जाना था। जिसके संस्थापक थानेश्वर प्रसाद शर्मा से जान पहचान होने पर सेंटर में रेकी विद्या सिखने लगी। इस दौरान आरोपी ने स्वास्थय विभाग मे मेडिकल आफिसर के पद पर नौकरी दिलावाने का प्रलोभन देने लगा। उनकी बातो मे विश्वास कर नौकरी लगाने के लिए 9 लाख 5 हजार दिए। आरोपी ने प्रार्थी के पिताजी को चीफ मेडिकल आफिसर के पद पर और प्रार्थियां को मेडिकल आफिसर के पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया। प्रार्थिया तथा उसके पिताजी से दस्तावेज लिए और जल्दी नियुक्ति हो जाने का भरोसा देकर अलग-अलग किस्तो मे अलग-अलग बैको से RTGS/NEFT ट्रांसफर कराकर 9 लाख 5 हजार रूपय लिए। इसी प्रकार अशोक कुमार पांडे निवासी जबड़ापारा बिलासपुर से एसीबी में नौकरी लगवाने के नाम पर 15,00,000 रुपए तथा 15 से 20 अन्य लोगों से करीब 70,00,000 रुपय लिए। आरोपी सभी से पैसे लेने के बाद फरार हो गया। इसके बाद सभी उसके घर और रेकी सेंटर का चक्कर काटने लगे। इधर आरोपी भागकर हरिद्वार के शांतिकुंज आश्रम में छिप गया था। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई आरोपी को हरिद्वार से बिलासपुर लेकर आई। आज 10/11/2022 को न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपी को पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में और भी पूछताछ किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
