बिलासपुर। कोनी पुलिस ने ट्रेन की पटरी के किनारे जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से पुलिस ने 41 हजार 290 रुपए जब्त किए है।
मिली जानकारी के अनुसार 12/11/22 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग घुटकू गांव में रेल्वे पटरी के किनारे खेत में रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना के बाद कोनी थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल स्टाफ के साथ पहुंचकर जुए के फंड में रेड किया। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। लेकिन पुलिस की तत्परता से भाग नहीं सके। पुलिस ने मौके से शुभम करोसिया, मुन्ना पाली, बिसाहू मरार, रमेश बघेल, प्रमोद बघेल, सुखीराम बंजारे, अश्वनी कुमार खरे, अशोक श्रीवास, प्रदीप कुमार, किशोर सूर्यवंशी को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया है। जुए के फड़ एवं आरोपियों के पास से नगदी रकम 41,290/- रुपये जप्त किया गया है। थाना कोनी में आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कार्यवाही की गई है।
00 गिरफ्तार जुआरी
(1) शुभम करोसिया पिता संतोष करोसिया उम्र 25 वर्ष साकिन बंगालीपारा गली नंब थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) मुन्ना पाली पिता सुदर पाती उम्र 42 वर्ष साकिन प्रेमनगर चनाडोंगरी थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3) बिसाहू मरार पिता स्व राम समय मरार उम्र 60 वर्ष साकिन बंधवापारा बजरंग मंदिर घुटकू थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(4) रमेश बघेल पिता संतराम बघेल उम्र 33 वर्ष साकिन सतनामी पारा चनाडोंगरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(5) प्रमोद बघेल पिता श्रीचंद बघेल उम्र 32 वर्ष साकिन सतनामीपारा चनाडोगरी थाना तखतपुर बिला बिलासपुर
(6) सुखौराम बंजारे पिता जुटेल बंजारे उम्र 27 वर्ष साकिन सतनामीपारा उपसयाकला थाना कोटा जिला बिलासपुर
(7) अश्वनी कुमार खरे पिता विजय खरे उम्र 26 वर्ष साकिन तृप्तीनगर विरकोना रोड थाना कोनी जिला बिलासपुर
(8) अशोक श्रीवास पिता गोरेलाल श्रीवास उम्र 30 वर्ष साकिन यमुनानगर [मंगला माना सिविल लाईन बिलासपुर
(9) प्रदीप कुमार पिता अजीत राम उम्र 33 वर्ष साकिन बजरंग नगर थाना सकरी बिलासपुर (
10) किशोर सूर्यवंशी पिता जीवन लाल सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष साकिन बरपाली बरौधा माना तखतपुर बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
