बिलासपुर। हे मुंडा आदिवासियों के हक के लिए लड़ने वाला समाज है। जयपाल मुंडा जैसे बड़े सामाजिक और रजनीतिक व्यक्तित्व ने देशभर में आदिवासी समाज के लिए लड़ाई लड़ी। असल में जयपाल मुंडा जैसे विचारक भारत रत्न के असली हकदार हैं। इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने ग्राम पंचायत महमंद के गली नंबर 4 में आयोजित हे मुंडा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के भूमिपूजन समारोह में कहीं। समारोह में उन्होंने महिलाओं का सम्मान भी किया। मेयर श्री यादव ने कहा कि आदिवासी समाज शुरू से शांत और विकास की दिशा में काम करने वाला समाज है। अपनी संस्कृति और परंपरा के साथ शांति पूर्ण तरीके से जीवन जीने वाले आदिवासियों का समाज के निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अभी सामाजिक भवन का भूमिपूजन हुआ है और आगे भी समाज के लोगों को जो भी जरूरत और सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए वे हमेशा तैयार हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
