बिजली बिल संग्रहण केन्द्र एटीपी सेंटर में लूट की घटना को अंजाम देने आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपियों से 11 लाख, 70 हजार रुपए के साथ हथियार जब्त

बिलासपुर। बिजली बिल संग्रहण केन्द्र एटीपी सेंटर में लूट की घटना को अंजाम देने सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस में आरोपियों से 11 लाख 70 हजार रुपए जब्त कर लिए है।
बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत गांधी चौक दयालबंद स्थित विद्युत संग्रहण केन्द्र एटीपी सेंटर में कल सोमवार की शाम को चार अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट मास्टर माइंड समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने बताया की विरेन्द्र सोनवानी पिता शिव कुमार सोनवानी उम्र 22 वर्ष साकिन पिपरखुटा थाना लालपुर जिला मुंगेली, हा.मु. परिजात कालोनी नेहरू नगर थाना सिविल लाईन थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि 14.11.2022 को शाम 7.15 बजे बिजली बिल की जमा रकम को ए. टी.पी. मशीन से निकाल कर गणना कर रहा था।
उसी समय कुछ अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियो द्वारा नकली पिस्तोल दिखाकर डरा धमका कर एवं चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13,33,000 रूपये लूट कर भाग गए।
निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य, एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से आरोपी पिन्टु यादव पिता भइया लाल यादव उम्र 60 वर्ष सिटी डिसपेंसरी के पीछे करबला बिलासपुर, विक्की सिंह पिता बंश बहादुर सिंह उम्र 28 वर्ष मधुवन रोड लकडी टाल थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर, मंगल सिंह गोड पिता श्याम सिंह गोड उम्र 19 वर्ष मधुवन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर, राजा गोड पिता श्यामू गोड उम्र 22 वर्ष शिखा वाटिका मधुबन थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर, शुभम बैस पिता स्व. महेश बैस उम्र 25 वर्ष साकिन मधुबन गौशाला के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर, एक अपचारी बालक ये सभी आरोपियो को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए करीब 15 दिन पहले ही योजना बना लिया था। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया की आरोपी पिन्टु यादव का बिजली आफिस बिजली बिल जमा करने आना जाना था। जो ए.टी.पी. मशीन में अधिक मात्रा में रूपये होने की जानकारी रखता था और बिजली बिल की अंतिम तारीख होने के कारण लोग पैसे जमा करने बड़ी संख्या में पहुंचते है और रकम भी अधिक होने की जानकारी थी। उसी फिराक में ये लोग घटना को अंजाम दिए।आरोपी पिंटु यादव पूर्व में लाईन मेन का कार्य कर चुका है। आरोपियो द्वारा लूट की रकम को नारियल कोठी स्थित मधुबन शमशान घाट में बैठकर आपस में बराबर बराबर बांट लिया था। प्रार्थी के पर्स एवं दस्तावेजो को मधुबन के पीछे स्थित झाडियो एवं मोबाईल को नदी में फेंक दिए थे। आरोपियो से लूट की रकम 11,70,000 रूपये निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। शेष रकम एक आरोपी धर्मेंद्र यादव लेकर फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *