बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह जाँच, ब्लडप्रेशर जाँच एवं बी एम आई परीक्षण का स्वास्थ्य शिविर लगाया। 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाता है और वर्तमान समय में मधुमेह आज घर घर तक पहुँच गया है। बच्चे युवा हर उम्र के लोग इससे पीड़ित हो गए हैं ज्यादातर मधुमेह वंशानुगत या जीवनशैली अनियंत्रित खान पान व्यवस्थित न होने के कारण होता है। अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम, पैदल चलना, हरी सब्जियों और पर्याप्त मात्रा में पानी को शामिल करके मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर लव श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपना सहयोग दिया एवं छत्तीसगढ़ ब्राह्मण महिला संगठन एवं लायंस क्लब की अधिक्तर महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया। प्रायः हम स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ही रहते हैं। चिकित्सक के पास जाए नियमित जाँच करवाते रहे ऐसा हम नहीं कर पाते। इस शिविर में सभी उपस्थित बहनोँ ने जाँच करवाया औऱ उनको जानकारी प्राप्त हुई। बहुत लोगों को तो ब्लड प्रेशर मधुमेह है नहीं बोल रहे थे पर जाँच से कुछ बढ़ा आया तो उनको जानकारी हो गई और वें स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो गई।
लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन के द्वारा स्मृति चिन्ह से डॉक्टरों को धन्यवाद दिया गया। लायन अध्यक्ष सुषमा तिवारी सचिव आरती साहू एवं सदस्य उपस्थित रहें। नारी कल्याण छत्तीसगढ़ी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री शुक्ला
पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संगीता शुक्ला औऱ सभी सदस्य उपस्थित रहे।।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
