बिलासपुर। कोटा विकासखण्ड के करगीखुर्द उपार्जन केन्द्र में किसान के नाम पर धान बेचने का प्रयास करते हुये बिचौलिया पकड़ाया गया। उससे तीन किसानों के नाम पर बेचने लाये 152 बोरी धान कट्टा जब्त कर प्रकरण दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर सौरभकुमार के निर्देश पर कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम द्वारा धरपकड़ की कार्रवाई की गई। बताया गया कि करगीखुर्द केन्द्र में आज तीन किसानों के नाम पर 60.80 क्विंटल के लिए टोकन काटे गये थे। इसमें किसान त्रिभुवन का 30 क्विंटल, द्वारिका का 14.80 क्विंटल एवं शारदा बाई का 16 क्विंटल धान शामिल है। निरीक्षण में किसानों द्वारा धान नहीं लाकर बिचौलिया राजीव लोचन द्वारा लाया जाना पाया गया। बाद में संबंधित किसान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने बयान में बताया कि लाया हुआ धान उनका नहीं है। बिचौलिए द्वारा उनसे पर्ची लेकर धान बेचा जाना बताया गया। इस प्रकरण मे पंचनामा भी तैयार किया गया और धान का जब्त कर सेवा सहकारी समिति करगीखुर्द के सुपुर्द किया गया। मामले मे आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला कलेक्टर को भेजा जा रहा है। निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार रमेश कुमार, सहकारिता सीईओ दुर्गेश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
