बिलासपुर। फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद रिचा जोगी घबरा गई है। आनन – फानन में प्रेसवार्ता आयोजित कर FIR को अवैधानिक बताते हुए कोर्ट में चुनौती देने की बात की है। इनका कहना है कि सरकार छजका के ‘जोगी जन अधिकार यात्रा’ से घबरा गई है।
मरवाही सदन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ऋचा जोगी ने कहा कि इस झूठे एफआईआर को मैं कोर्ट में चुनौती दूंगी। जोगी जन अधिकार यात्रा की घोषणा के बाद सरकार घबरा गई हैं। पहले डॉ साहब को जोगेरिया हो गया था अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जोगेरिया से ग्रस्त हो गए हैं।
उन्होंने कहा की मेरी जाति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है,लेकिन उसके बाद भी बिना किसी कोर्ट आर्डर के मेरे विरुद्ध अचानक एफआईआर करना, मुझे ‘जोगी जन आधिकार पदयात्रा में भाग लेने से रोकने का प्रयास है। मैं जोगी जन अधिकार पदयात्रा की अकलतरा विधानसभा की पर्यवेक्षक हूँ,पदयात्रा की जोरशोर से तैयारी हो रही है और मिल रहे जनसमर्थन से घबरा कर मेरे विरुद्ध एफआईआर की गई है।
पिछले विधानसभा चुनाव के पहले मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र के पेंड्रीडीह में रिचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। इसके बाद संत कुमार नेताम एवं कई अन्य लोगों ने राज्य स्तरीय छानबीन समिति से शिकायत की थी। शिकायत पर जांच के बाद छानबीन समिति ने प्रमाणपत्र को फर्जी पाया था। ऋचा जोगी के स्कूली दस्तावेज के साथ-साथ उसके परिवार के जमीन खरीदी बिक्री के दस्तावेजों में आदिवासी जाति का उल्लेख नहीं है। जांच के बाद मरवाही चुनाव के पहले उनका प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था। अब राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर मुंगेली आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावी करण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
