बिलासपुर। आईजी रतन लाल डांगी ने रेंज अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधियों के धरपकड़ एवं कार्यवाही के लिए आर.पी.एफ., शासकीय रेलवे पुलिस एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों की त्रैमासिक समन्वय बैठक ली। सर्वप्रथम बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त, पुलिस अधीक्षक(रेल) तथा रेंज के जिलों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा की गई तथा जिला बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अंतर्गत आने वाली सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में विभिन्न निर्देश दिये गये। रेलवे स्टेशन में यातायात को सुगम बनाने हेतु प्रीपेड बुथ के संचालन को लेकर सुझाया गया कि प्रीपेड बुथ में आटो जनरेटेड नंबरिंग सिस्टम लगाया जाये ताकि यात्रियों को नंबर के अनुसार आटो रिक्शा उपलब्ध हो सके और अनावश्यक आटो रिक्शा के कारण यातायात बाधित न हो सके। रेंज के जिलो में आने वाले सभी छोटे स्टेशनों में भी कैमरा लगवाये जाने पर बल दिया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को पर्याप्त संख्या में FRS CCTV कैमरा लगवाये जाने कहा गया। स्टेशनों के वाहन पार्किंग स्थलों पर लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित जिला पुलिस से जानकारी साझाकर उसका वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया है। आर.पी.एफ, रेल पुलिस एवं जिला पुलिस के मध्य रेलवे एवं रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध तथा अपराधियों की जानकारी नियमित आपस में साझा करने के निर्देश दिये गए साथ ही समय-समय पर जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉक-ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उमनि. व वरि.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर, पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ अभिषेक मीना, पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही उदय किरण, पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री एम.आर. आहिरे, पुलिस अधीक्षक(रेल) धर्मेंद्र सिंह छवई तथा मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर से अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
