बिलासपुर। भोंदूदास के बाद अब अमलदास का एक नया जमीन घोटाला सामने आया है। नए मामले में मोपका और चिल्हाटी की 29 एकड़ सरकारी जमीन भूमाफियाओं ने राजस्व विभाग की मिली भगत से हड़प चुके है। ये जमीन आज करोड़ों रुपए की है। फिलहाल पुलिस ने अमालदास को चिरमिरी से गिरफ्तार करके ले आई है जिसको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
सरकारी जमीन हड़पने के लिए पटवारी, तहसीलदार और भू माफियाओं ने कैसे कैसे खेल खेले है एक – एक करके सामने आने लगे है। अभी भोंदू दास का मामला अभी चल ही रहा है की अमलदास का मामला सामने आ गया है। अब की बार 29 एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का मामला है। सरकंडा पुलिस ने अबकी बार मजदूर अमलदास को चिरमिरी से गिरफ्तार कर शहर लाई है। उसके ऊपर आरोप है की उसने मोपका-चिल्हाटी के 14 खसरा नंबराें की 29 एकड़ जमीन अपने नाम पर चढवा लिया है। आज की तारीख में इस जमीन की कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक है। चिरमिरी से लाने के बाद उसे पुलिस दस्तावेजों की जांच के लिए रजिस्ट्री कार्यालय भी ले गई थी। दस्तावेजों की जांच करने के बाद भोंदू दास को पुलिस थाना ले आई थी। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया। बताया जा रहा है सरकारी जमीन को हड़पने का ये खेल लंबे समय से चल रहा है। इस खेल में भू माफिया के साथ पटवारी और तहसीलदार बराबर के हिस्सेदार है।
इसके पहले तोरवा निवासी रिक्शा चालक भोंदूदास के नाम से 200 एकड़ से अधिक जमीन चढ़ाकर खरीदी बिक्री का खेल भू-माफियाओं ने खेल चुके है। अब उसके अलावा अन्य गरीबों के साथ यही खेल होने का मामला सामने आ रहा है। सबसे पहले भोंदूदास मामले में अधिवक्ता प्रकाश सिंह की शिकायत पर आईजी रतनलाल डांगी ने चार सदस्यीय जांच दल बनाया था। जांच दल में एएसपी रोहित कुमार झा तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी पुलक भट्टाचार्य, तत्कालीन सीएसपी स्नेहिल साहू व निरीक्षक थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी थे। इस संयुक्त जांच दल ने शिकायत की जांच की और पंजीयन कार्यालय से लेकर कलेक्टोरेट नकल शाखा तक का अवलोकन किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
