बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए 32 वाहनों को जब्त किया है। पिछले पांच दिन के अंदर विभाग में अवैध खनिज परिवहन के 63 प्रकरण बनाए है।
जिले में राजनैतिक संरक्षण के दम पर रेत, मुरूम और मिट्टी की अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। लगातार शिकायत से परेशान खनिज विभाग ने ज़िले में चल रहे अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन, भंडारण की प्रभावी रोकथाम के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। पिछले पाँच दिनों में ही खनिज विभाग ने 32 वाहनों पर कार्यवाही की गई है। माह नवंबर में अब तक कुल 63 अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज़ करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं पर कार्यवाही की गई है। विगत पाँच दिनों में ही विभाग ने 32 वाहनों पर कार्यवाही की है। रेत के अवैध परिवहनकर्ताओं पर विभाग की पैनी नज़र है। 63 में से 45 मामले केवल रेत परिवहनकर्ताओं के ही दर्ज़ किए हैं। खनिज विभाग ने ये सभी कार्रवाई लोफ़ंदी, कछार, निरतु, जयरमनगर, मस्तूरी, सिरगिट्टी, बिलासपुर, सकरी में की है। इनमे मुख्यतः रेत के सबसे ज्यादा केस है। इसके अलावा गिट्टी, मिट्टी, मुरुम, ईंट के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर खनिज नियम के तहत् कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
