बिलासपुर। जीवन हो या खेल…बिना सामुहिक प्रयास से किसी को सफलता नहीं मिलती। जीवन की दौड़ में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से समाज और परिवार का हमेशा सहयोग रहा है। इसी सहयोग के दम पर ही सफलता मिलती है। ठीक ऐसा ही खेल का भी स्वभाव है। कोई खिलाड़ी अकेले के दम पर टीम को सफलता नहीं दिला सकता है। मतलब चाहे खेल हो या जीवन की दौड़, सफलता सामुहिक प्रयास से ही मिलती है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने फरहदा ग्राम पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर कही।
ग्राम पंचायत फरहदा में बजरंग ट्राफी क्रिकेट कप प्रतियोगिता के शुभारंभ में जिला पंचायत अंकित गौरहा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत किया। सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत जलसो व ग्राम पंचायत महमंद के बीच पहला शुभारंभ मैच खेला गया।
उपस्थित खिलाडियों और गणमान्य लोगों को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। अंकित ने कहा..खेल और जीवन की तासीर एक ही है। चूंकि मानव का स्वभावगत सामाजिक प्राणी है। इसलिए, कल्पना करना कि अकेले दम पर सब कुछ हासिल करे लेगा..पूरी तरह गलत है। दुनिया में सहभागिता से ही हर काम संभव है। खेल का मैदान भी कुछ ऐसा ही होता है। खिलाड़ियों के सामुहिक प्रयास से ही खेल संभव है। मतलब एकता ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। अंकित ने कहा खेल से हमें एक रहने की शिक्षा मिलती है। हमारे रूप रंग अलग अलग हो सकते हैं। लेकिन हमारा उद्देश्य एक ही होता है और हमें अपना उद्देश्य स्पष्ट रखना होगा। तब ही खेल में मिली जीत की तरह..हम विकास की जीत को हासिल कर पाएंगे। कार्यक्रम में फरहदा सरपंच रघु पटेल जी,उपसरपंच कमल पाण्डेय जी,धर्मेंद्र शास्त्री जी,राजेश यादव जी,लाला धनवार जी,विजय मरावी जी,मुकेश नेताम जी,किशन यादव जी,लक्की यादव जी,आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामवासी समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
