बिलासपुर। तीन वार्डों के नागरिकों को जल्द ही जर्जर सड़क से मुक्ति मिल जाएगी। वहां पर 10-10 लाख रुपए से सीसी रोड बनेगी। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने शनिवार को दोनों निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16, 18 और 22 में स्थित मार्ग कच्ची होने के कारण नागरिकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना पड़ता है। यहां के नागरिकों की मांग पर मेयर श्री यादव ने नगर निगम को तीनों वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए राशि मंजूर करने के निर्देश दिए थ्ो। नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भ्ोजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। तीनों निर्माण कार्यों का ठेका भी हो गया है। मेयर श्री यादव ने निगम अफसरों को जल्द ही निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को आवागन की बेहतर सुविधा मिल सके। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद संगीता तिवारी, राजेश सिंह, पूर्व पार्षद बबलू कश्यप, परमेश्वर यादव, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
