बिलासपुर। जयंत मनहर की मस्तुरी में सक्रियता से क्षेत्र के कई टिकट चाहने वाले दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है। माना जा रहा है की ऊपर से इशारा होने के बाद ही वो क्षेत्र में सक्रिय हुए है और लगातार सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे है। पार्टी के वरिष्ठ लोगों से संंपर्क करके उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ले रहे है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी साल भर है। लेकिन चुनाव लड़ने के इक्षुक दावेदार अपना – अपना क्षेत्र चुनकर सक्रियता बढ़ा दी है। वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे है और कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उनको टटोलना शुरू कर दिया है। क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के मामले में भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी पार्टियों के दावेदार शामिल हैं। आज हम बात करेंगे मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र का जहां कांग्रेस के युवा नेता जयंत मनहर इन दिनों क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे है। वो सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से मेल – मुलाकात करना उनके रोज की दिनचर्या में शामिल हो गया है। कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं के घर जाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता से वहां के कई अन्य दावेदारों में बेचैनी बढ़ा दी है और वे भी गांव – गांव घूमना शुरू कर दिए है।
वैसे तो इस क्षेत्र से दावेदारी बहुतों की है लेकिन मुख्य दावेदारों में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया और जयंत मनहर को ही माना जा रहा है। चूंकि दिलीप लहरिया इस क्षेत्र का पहले प्रतिनिधित्व कर चुके है लिहाजा वो एक स्वाभाविक दावेदार माने जा है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े अंतराल में उनकी हार दावेदारी पर बड़ा रोड़ा है। उदयपुर अधिवेशन में बड़े अंतराल की हार वाली सीटों पर पार्टी ने नया और युवा प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय भी लहरिया के लिए समस्या खड़ा कर दिया है। इधर जयंत मनहर की सक्रियता सबके कान खड़े कर दिए हैं। क्योंकि वो युवा है राजनीतिक खानदान से है और उच्च शिक्षित है। लिहाजा उनकी दावेदारी को भी मजबूत माना जा रहा है। इसके अलावा वे पूर्व सांसद स्व भगतराम मनहर और श्रीमती कमला मनहर के पुत्र होने के कारण भी पार्टी उन्हें गंभीरता से ले रही है। यही नहीं पार्टी के लगभग सभी बड़े नेताओं से उनके परिवारिक रिश्ते है और घर आना जाना है। लिहाजा दावेदारों की सूची में नाम आना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है की 2013 के चुनाव में ही उनकी टिकट पक्की थी लेकिन स्व अजीत जोगी की अड़ंगेबाजी के कारण वो टिकट से वंचित हो गए थे। फिर 2018 के चुनाव में भी उनका नाम चला लेकिन वो फिर चूक गए थे। अब इस चुनाव में कांग्रेस ने मस्तुरी की इस सीट को जीतने के लिए एक नई रणनीति के तहत काम करना शुरू किया है। माना जा रहा है की इसी रणनीति के तहत जयंत मनहर मस्तुरी क्षेत्र में सक्रिय हुए है। उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
