बिलासपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कलेक्टर से मुलाकात कर ग्राम पचरा में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही ग्राम पचरा में एक नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले जाने का आश्वासन दिया है।
आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा जिले का सबसे बड़ा धान उपार्जन केन्द्र है। जिसमें विगत वर्ष 1,35000 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष 1,50,000 हजार क्विंटल धान का उपार्जन अपेक्षित है। जिससे किसानों को हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए तीन नए उपार्जन केन्द्र ग्राम पोड़ी, पचरा एवं बारीडीह में खोले जाने की मांग शासन से की गई थी। जिस पर शासन द्वारा कार्यवाही करते हुए पोड़ी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की मंजूरी दी है। किंतु ग्राम पंचायत उमरिया दादर, तेन्दुभाठा सेकर, पुडू एवं रिगवार के कुछ ग्रामों को 15 से 20 किमी दूरी तय कर चपोरा या पोड़ी जाना पड़ता है। जब ग्रामीणों ने मिलकर इस समस्या से श्री केशरवानी का ध्यान आकृष्ट कराया तो जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कलेक्टर बिलासपुर से मिलकर इस समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने ग्राम पचरा में तत्काल धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही श्री केशरवानी ने आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना के अंतर्गत सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने परीक्षण कराए जाने की बात कही। इस अवसर पर यासीन खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (ग्रामीण जोन) जशवंत जायसवाल महामंत्री, संतोष साहू उपाध्यक्ष, केवल दास मानिकपुरी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
