बिलासपुर। चाल, चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बेनकाब हो गया है। भाजपा ने भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके ऊपर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है। जिसके ऊपर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज है और न्यायालय में मामला विचाराधीन हैं। इसी मामले में रायपुर के एक आरक्षक को बर्खास्त भी किया जा चुका है लेकिन भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अपने रसुख के दम पर अपराध दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और अपने नामांकन पत्र में इस घटना को छुपाकर चुनाव आयोग को गुमराह किया है।
इस पूरे मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पार्टी के सुद्धिकरण के लिए गंगाजल और गाय का गोबर सौंपा जाएगी। कांग्रेस पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को गंगाजल और गाय की गोबर सौपेगी साथ ही आग्रह करेगी की गंगाजल और गोबर से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का सुद्धिकरण करे। ज्ञातव्य है की महतारी हुंकार रैली कर केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को बुलाकर महिलाओं के हितों की बात करने का ड्रामा करने वाली पार्टी ने खुद उपचुनाव में स्त्री जाति के साथ अपमान करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, ये भाजपा के लिए शर्मनाक है और छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है। इस तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेहरू चौक स्थित सरकारी आवास में दोपहर दो बजे गंगाजल एवं गाय के गोबर को भेंट किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
