बिलासपुर। दूसरे राज्य से डीजल चोरी करने आए एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 110 लीटर डीजल, एक बोलेरो, 03 नग डीजल से भरा हुआ और 06 नग खाली जरीकेन, सब्बल और पाईप बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4) जा.फौ. / 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन में डीजल चोर घूम रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी हिर्री बृजलाल भारद्वाज के दिशा निर्देश पर घेरा बंदी कर बोलेरो कमाक mp. 65 C. 5081 को पकड़ा गया। गाड़ी की जांच करने पर एक हरे एक नीले रंग का प्लास्टिक पाईप, एक लोहे का सब्बल, एक 50 लीटर वाला डीजल भरा हुआ प्लास्टिक डिब्बा, 07 डिब्बा 35 लीटर वाला, प्लास्टिक के 01 जेरिकेन में 35 लीटर डीजल भरा हुआ एवं 06 डिब्बा खाली, एक प्लास्टिक डिब्बा में 25 लीटर डीजल भरा हुआ काला रंग का जुमला 110 लीटर डीजल कीमती 10000/- रुपये तथा बोलेरो की अनुमानित कीमत 500000 /- रुपये गवाहन के समक्ष जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 41 (1-4) जा.फौ. /379 ipc का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरप्तार किया गया है। गिरप्तारी की सूचना बताये अनुसार परिजन को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायायल पेश किया गया। माल मालिक की पता साजी की जा रही है।
नाम आरोपी- लक्ष्मण प्रसाद केवट पिता संजय केवंट उम्र 19 साल साकिन पयारी कदमटोला थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
