बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलों को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन के चौथे दिन रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर जिले के 04 विकासखण्डों एवं 1 नगर निगम से सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। आयोजन का समापन एवं पुरस्कार वितरण शहर विधायक शैलेष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक शैलेष पाण्डेय द्वारा पुरूष वर्ग के 18-40 आयु वर्ग के फायनल मैच में खिलाड़ियों से भेंट करने के पश्चात सिक्का उछाल कर टाॅस किया। टाॅस जीतकर नगर निगम के दल के द्वारा अपने पाले का चयन किया गया। जिसके उपरांत व्यायाम शिक्षक पिंकूराम शर्मा द्वारा रस्साकसी का खेल प्रारंभ किया गया। फायनल मैच में मस्तुरी की टीम ने नगर निगम की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फायनल मैच के पश्चात नगर विधायक ने भी रस्साकसी में अपने दमखम का परिचय दिया जिसमें नगर विधायक की ओर से सहायक संचालक ए. एक्का, जिला क्रीड़ा अधिकारी स्कूल शिक्षा प्रभात गुप्ते तथा अन्य व्यायाम शिक्षक तथा दूसरी ओर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अवधराम चन्द्राकर की टीम रही। इस मुकाबले में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की टीम विजयी रही। सभी मैच के पश्चात विधायक द्वारा खिलाड़ियोें को राज्य की लोक संस्कृति, लोक खेलों के इस मंच में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी लोक संस्कृति व खेलों को संजोकर रखने तथा नई पहचान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभात गुप्ते, खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता कराने में स्कूल शिक्षा विभाग के व्यायाम अनुदेशकों का विशेष योगदान रहा। कल दिनांक 22 नवंबर को संखली खेल का आयोजन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।
चौथे दिन के परिणाम
रस्साकसी (समूह) –
18 वर्ष महिला – नगर निगम बिलासपुर विरूद्ध मस्तुरी, विजेता नगर निगम बिलासपुर (2-0)
18 वर्ष पुरूष – कोटा विरूद्ध तखतपुर, विजेता तखतपुर (0-2)
18 वर्ष से 40 वर्ष महिला – तखतपुर विरूद्ध नगर निगम बिलासपुर, विजेता तखतपुर (2-0)
18 से 40 वर्ष पुरूष – नगर निगम बिलासपुर विरूद्ध मस्तुरी, विजेता मस्तुरी (0-2)
40 वर्ष से अधिक, महिला – विकासखण्ड बिल्हा (वाॅकओवर)
40 वर्ष से अधिक, पुरूष – विकासखण्ड तखतपुर(वाॅकओवर)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
