बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 500 मीटर सीसी रोड लागत 13 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भूमिपूजन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के सतत प्रयासों से ही समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना पुरी होगी और जिला पंचायत क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी समन्वय में एक दूसरे का सहयोग अत्यंत ही आवश्यक है।
आगे बताया कि ग्राम पंचायत बैमा की मुख्य बस्ती का यहां मार्ग क्रांकिट ना होने के कारण बरसात के समय में पानी भर जाने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना होती थी,आवागमन में भी ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था और अब सीसी रोड के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
इस अवसर पर युधिष्ठिर नायक, धर्मेंद्र शास्त्री, बैमा सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,उपसरपंच संजय पांडे,तेज सिंह गौतम,भोज कुमारी पटेल, प्रभा यादव, हितेश धीवर, अयोध्या महेश्वरी, आलोक शास्त्री, सोनू श्रीवास व ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
