सक्ति। पेंडेंसी निपटाने के बजाए महीनेभर की छुट्टी लेने वाले टीआई को लाइन भेज दिया गया है। डभरा थाने के थाना प्रभारी अमित सिंह को हटा कर उनकी जगह उसी थाने में पदस्थ एसआई को थाना प्रभारी का चार्ज सौंपा गया है।
अमित सिंह डभरा थाने के थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। उन्हें आज एसपी ने सिंगल आदेश जारी कर हटा दिया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीआई अमित सिंह 5 दिन की छुट्टी में गए थे। जिसके बाद उन्होंने 15 दिन की छुट्टी बढ़ाने के लिए फिर से आवेदन भेज दिया। नवंबर व दिसंबर माह में पुलिस पर थानों में दर्ज अपराधों के पेंडेंसी खत्म करने का दबाव होता है। ऐसे समय मे टीआई की छुट्टी बढ़ाने के चलते उनकी थाने से छुट्टी होने की चर्चा विभाग में है। हालांकि जिले के उच्च अधिकारी प्रशासनिक दृष्टिकोण से टीआई को रक्षित केंद्र भेजने की बात कह रहें हैं। उनकी जगह डभरा थाना के ही उपनिरीक्षक लक्ष्मण खूंटे को थाना प्रभारी का चार्ज सौंपा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
