बिलासपुर। सिरगिट्टी में घर घुसकर पार्षद के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पार्षदों और कांग्रेस नेताओं ने SSP से इसकी शिकायत की है।
वार्ड नंबर 11 संत कबीर दास नगर सिरगिट्टी के पार्षद और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा के अध्यक्ष रवि साहू ने अपने ही वार्ड के कुछ लोगों पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पार्षद रवि साहू का आरोप है कि 20 नवंबर को उनके घर पर सुबह करीब 9:30 बजे वार्ड क्रमांक 11 सीता विहार गली नंबर 1 पर 15-20 लोग पहुंचे, जिनमें सौरभ पांडे और अन्य लोग शामिल थे। कथित तौर पर उनके द्वारा पूछा गया कि आश्रय परिसर की बाहरी सड़क कब तक बनेगी? जब पार्षद रवि साहू ने बताया कि यह सड़क 90 दिन के भीतर बन जाएगी तो सौरभ पांडे ने विवाद करते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब रवि साहू अपने घर के अंदर जाने लगे तो उन्हें घर से खींच कर बाहर लाया गया और धक्का देकर गिरा दिया गया। पार्षद रवि साहू ने आरोप लगाया कि उनके साथ सुदेश पांडे, सौरभ पांडे, उपेंद्र विश्वकर्मा आदि ने मारपीट की है। इस दौरान पार्षद की पत्नी निधि खोबरा ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पत्नी के साथ जातिसूचक गाली गलौज करने का भी आरोप पार्षद रवि साहू ने लगाया है। पार्षद का कहना है कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट उसी दिन दोपहर को 12:30 बजे सिरगिट्टी थाने में कर दी थी, लेकिन वे सिरगिट्टी पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। उनका आरोप है कि सिरगिट्टी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसलिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं के साथ रवि साहू ने एसएसपी पारुल माथुर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। SSP को पार्षद ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया है। इस मामले में पार्षद रवि साहू ने गृहमंत्री, महिला आयोग की अध्यक्ष, मानव अधिकार आयोग, कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
