कोदवामहंत, डिंडोरी और लीलापुर में हुआ नवीन उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, चंद्राकर ने कहा – क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा

बिलासपुर। मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के कोदवा महंत उपार्जन केन्द्र, एवं लीलापुर नवीन उपार्जन केंद्र तथा डिंडोरी ग्राम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नई शाखा का उद्घाटन करने छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर पहुंचे.. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैजनाथ चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद नायक और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक धर्मजीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की नई शाखा खुल जाने से हजारों लोगों और किसानों को सुविधा मिलेगी जहां अब तक किसानों को बोडतरा और लोरमी का सफर तय करना पड़ता था इस समस्या से अब स्थानीयों को निजात मिलेगी.. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है और दूरदराज के क्षेत्रों में नई शाखाओं के खुलने से अंतिम छोर के किसानों और लोगों को लाभ मिल रहा है, लीलापुर नवीन उपार्जन केंद्र के खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त था क्योकि अब अपने धान को दूरस्थ जाना पड़ता था जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, पूर्व विधायक प्रत्याशी सोनू चंद्राकर, मुंगेली जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, लोरमी कृषि उपज मंडी अध्यक्ष घनश्याम जोशी, लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव और डिंडोरी ग्राम पंचायत के सरपंच संजीव कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय मौजूद थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *