करगीरोड(कोटा)। कोटेश्वर क्रिकेट क्लब पडा़वपरा डी के पी स्कूल मैदान कोटा के तत्वधान में प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में अमृता प्रदीप कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह ठाकुर, पार्षद अमरनाथ साहू, लखन साहू, छोटा साहू, फूलबाई कोल, उषा बाबा गोस्वामी, नरेंद्र पालके, एल्डरमैन सोनू मानिकपुरी, पुष्पा तिवारी एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। टूर्नामेंट की शुभआरंभ में अतिथियों द्वारा पूजा एवं दीप प्रज्वलित किया गया। प्रथम मैच किंग इलेवन पडाव पारा वर्सेस कोबरा इलेवन नागपुरा के बीच रहा। जिसमें कोबरा इलेवन नागपुरा ने जीत हासिल की, दोनों टीमों के खिलाड़ियों से अतिथियों द्वारा परिचय लिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेंद्र गोस्वामी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोटेश्वर क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य गण उपस्थित थे सदस्यता द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर के नागरिकों की उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
