बिलासपुर- शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोल बाजार और शनिचरी बाजार में उस हड़कंप मच गया जब दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए अतिक्रमण को हटाने टीम के साथ निगम कमिश्नर वासु जैन खुद पहुंच गए। इस दौरान दुकान के बाहर फूटपाथ और सड़क पर सामान रखकर यातायात व्यवस्था में खलल डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामानों को जब्त किया गया।यातायात व्यवस्थित हो सकें और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े,इसके लिए नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों और बाज़ारों में किए जा रहें अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शाम को सदर बाजार गोल बाजार और शनिचरी मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। आज हुए इस कार्रवाई की अगुवाई खुद निगम कमिश्नर श्री वासु जैन कर रहें थे। देवकीनंदन चौक से गोल बाजार, शनिचरी और हटरी चौक तक निगम कमिश्नर ने दस्ते के साथ पैदल चलकर कार्रवाई करवाया और भविष्य में दोबारा कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान दुकान के बाहर फूटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण कर रखें गए सामानों को भारी मात्रा जब्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
