बिलासपुर। रविवार CMD कालेज चौक स्थित एक होटल में युवक की सगाई हो रही थी, तभी एक युवती पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गई। कहा युवक से उसका प्रेम संबंध है और वह गर्भवती है किसी दूसरे से शादी किया तो आत्मदाह कर लूंगी। फिर क्या था होटल में कोहराम मच गया दो जेड दो थाने की पुलिस पहुंच गई।
बिलासपुर के होटल शिवा इंटरनेशनल में शिक्षक कॉलोनी निवासी आशुतोष तिवारी का सगाई कार्यक्रम चल रहा था। मेहमान आए हुए थे इसी दौरान वहां एक युवती पहुंच गई, जिसे होटल स्टाफ ने भीतर जाने से रोक दिया। इसके बाद अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंची युवती ने आत्मदाह की बात कह कर सबको चौंका दिया।
कुदुदंड निवासी युवती का दावा है कि उसका आशुतोष तिवारी के साथ पुराना प्रेम संबंध है और वह आशुतोष तिवारी के बच्चे की मां बनने वाली है। इससे पहले आशुतोष तिवारी और उनके पिता प्रमोद तिवारी ने बाकायदा पुलिस के समक्ष अपनी सहमति देते हुए यह लिखित आश्वासन दिया था कि 8 अगस्त 2022 को दोनों की आर्य समाज में शादी करा देंगे। लेकिन बाद में आशुतोष तिवारी और उनके पिता प्रमोद तिवारी मुकर गए। जिसके बाद युवती ने आशुतोष तिवारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला पंजीबद्ध कर दिया। इस मामले में जेल से छूटने के बाद आशुतोष तिवारी किसी और युवती के साथ सगाई कर रहा था। जिसकी सूचना पाकर उसकी प्रेमिका मौके पर पहुंच गई और हंगामा मचाने लगी।
उसने कहा कि वह प्रेग्नेंट है और उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने युवती को समझाने का प्रयास किया और फिर उसे अपने साथ लेकर थाने चली गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
