बिलासपुर। राजीव युवा मितान क्लब का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा किया गया। स्व.लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल महापौर रामशरण यादव ने कहा की राजीव युवा मितान क्लब का गठन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप युवा प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें संगठित करते हुए उपयुक्त मंच प्रदान करना तथा उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करना है। इसी उद्देश्य के तहत राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। आप सभी से अपील करते हूं की इस क्लब के माध्यम से आप सभी समाज की सेवा करें और हमारी संस्कृति, पर्यावरण और खेल को आगे बढ़ाने का काम करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा की युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिये महत्त्वपूर्ण पूंजी है। राज्य की युवा शक्ति को संगठित करने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। निगम कमिश्नर वासु जैन ने कहा की यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए युवा संगठित होकर शहर और राज्य की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं।
इससे पूर्व राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक शिबली मेराज खान ने क्लब के गठन पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्य को क्लब समितियों को बताया,साथ ही इस योजना से कैसे युवाओं को जोड़कर सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए सामाजिक- सांस्कृतिक आयोजन करना है इसे विस्तार से बताया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख़ नजीरुद्दीन, नगर निगम आयुक्त वासु जैन, अपर आयुक्त राकेश जयसवाल, पार्षदगण भरत कश्यप(MIC), अब्दुल खान, रामप्रकाश साहू एलडेरमन सुभाष ठाकुर एवं युवा मितान के समन्वयकगण – बिलासपुर के शिबली मेराज खान बेलतरा के सिद्धांशु मिश्र मस्तुरी के बरमहदेव सिंह,तखतपुर के मुकेश तिवारी- बिल्हा की गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू MIC (महिला समन्वयक) – तरुण यादव बिलासपुर RIPA एवं युवा मितान क्लब के साथीगण उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
