बहुत डांटा विधायक ने, मुंह लटकाए खड़े रहे चीफ इंजीनियर, इतना तो मंत्री भी नहीं डांटते, अधिकारी और ठेकेदार आए डिप्रेशन में

बिलासपुर। शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और बराज बना रहे ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि 3 दिन के अंदर कार्य शुरू नहीं हुआ तो ऊपर शिकायत करूंगा। बताया जा रहा है जितना विधायक ने अधिकारियों को फटकारा उतना कभी सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे भी नही डांटे है। बताया जा रहा है की इस सार्वजनिक बेजजती करने के कारण विभाग के अधिकारी डिप्रेशन में आ गए है।
बुधवार को शहर विधायक शैलेष पांडेय अरपा नदी में शिव घाट और पचरी घाट में बन रहे बैराजों का निरीक्षण किया। विगत डेढ़ माह से कार्य नही चलने से विधायक शैलेष पांडेय ने कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार को जमकर जम फटकार लगाई। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि यह परियोजना केवल 100 करोड रुपए की नहीं है बल्कि बिलासपुर की जनता का सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए हमें तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने होंगे। विधायक शैलेष पांडेय ने सख्त लहजे में कहा कि 3 दिन के भीतर यदि कार्य शुरू नहीं हुए तो अधिकारियों और ठेकेदार के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। जब विधायक डांट रहे थे तो चीफ इंजीनियर, कार्यपालन यंत्री, एसडीओ और ठेकेदार मुंह लटकाए खड़े रहे। विधायक के जाने के बाद अधिकारी घोर बेज्जती की चर्चा करते रहे। अधिकारियों का कहना था कि इतना तो उनके मंत्री भी नही डांटते।
ज्ञात हो कि बिलासपुर की जीवन दायिनी नदी अरपा में चल रहे बैराज निर्माण बनने के बाद बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलसंकट खत्म हो जाएगा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अरपा के दो बैराज स्वीकृत किये गए है। बिलासपुर के अरपा नदी में दोनों बैराज शिव घाट और पचरी घाट निर्माणाधीन है। जिससे बिलासपुर की अरपा 12 महीने पानी से भरी रहेगी और बिलासपुर का जल स्तर भी अच्छा बना रहेगा जिससे जनता को विशेष रूप से गर्मी में कोई दिक्कत नही आएगी।
शासन द्वारा 100 करोड़ की लागत से दो बैराज बनाए जा रहे हैं, शिव घाट बैराज में 24 गेट बनाये जा रहे हैं बैराज की लंबाई 334 मीटर, ऊंचाई 3.5 मीटर एवं चौड़ाई 7.5 मीटर है वहीं दूसरी ओर पचरीघाट में 20 गेट निर्माणाधीन है लंबाई 278 मीटर, चौड़ाई 7.5 मीटर है।
निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता जे आर भगत, मुख्य अभियंता ए.सी सोमवार, कार्यपालन अभियंता डी जायसवाल, एसडीओ के के सिंह, पार्षद शहजादी कुरैशी, भरत कश्यप, रामा बघेल, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता बंटी, सुबोध केसरी, अजरा खान, श्याम लाल चंदानी, सुभाष ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष थावरानी, आशा सिंह, अनुराधा राव, अजय काले, सुदेश नंदिनी, नीरज खटीक, शुभम पानीकर, उमेश वर्मा, कप्तान खान, आदर्श पवार, रेहान रजा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *