बिलासपुर। टाउन हाल के पीछे स्थित जनपद पंचायत बिल्हा की जमीन पर नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित करने के लिए आलीशान ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मेयर रामशरण यादव, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह व एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर मौके का निरीक्षण किया। मेयर ने जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला को जमीन की नापजोख कर इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिक निगम की सामान्य सभा के लिए टाउन हाल का निर्माण किया गया था। उस समय नगर पालिक निगम में 55 वार्ड थ्ो। 15 ग्राम पंचायत, दो नगर पंचायत व एक नगर पालिका को निगम में शामिल कर वार्डों का परिसीमन किया गया। क्ष्ोत्र बढ़ने के साथ ही अब निगम में 7० वार्ड हो गए हैं। सामान्य सभा आयोजित करने के लिए अब टाउन हाल छोटा पड़ रहा है। यही वजह है कि सामान्य सभा स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है। महापौर श्री यादव ने निगम की सामान्य सभा के लिए जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह से चर्चा की। बिल्हा जनपद के जनप्रतिनिधियों से सहमति मिलने के बाद मेयर श्री यादव मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ जनपद उपाध्यक्ष श्री सिंह के अलावा जोन कमिश्नर श्री शुक्ला भी थ्ो। उन्होंने जमीन का जायजा लेते हुए जोन कमिश्नर को जल्द ही जमीन की नापजोख करने कहा। जनपद पंचायत बिल्हा को इस जमीन के बदले किसी और स्थान पर जमीन दी जाएगी। भव्य ऑडिटोरियम बनने के बाद वहीं सामान्य सभा आयोजित की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
