बिलासपुर। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में दिनाँक 10.12.2022 से 11.12.2022 तक दो दिवसीय ग्लोबल एल्यूमनी मीट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संस्था के एल्यूमनी एसोसिएशन (ए. बी. जी. ई. सी.) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमे संस्था से उत्तीर्ण हुए प्रथम बैच 1969 से लेकर 2022 बैच तक के एल्यूमनी गण शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश एवं दुनिया के विभिन्न कंपनियों तथा संस्थानों में कार्य कर रहे एल्यूमनी शामिल होकर अपने अनुभव तथा संस्था से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को महाविद्यालय परिवार के साथ साझा करेंगें। इसके साथ ही एल्यूमनी संस्था में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से भी बातचीत करेंगे तथा अपने विचारों एवं अनुभवों से उन्हें सफलता की ओर प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त वर्तमान में एल्यूमनी द्वारा छात्र छात्राओं एवं संस्था के विकास हेतु एल्यूमनी के योगदान के विषय पर गहनता से चर्चा करते हुए योजनाएँ बनाई जाएँगी। इस कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन हेतु उमेश पटेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में तथा अवनीश शरण, संचालक, तकनीकी शिक्षा विशिष्ट अतिथी के रूप में उपस्थित होंगे।
उक्त कार्यक्रम संस्था के एल्यूमनी एसोसिएशन (ए. बी. जी. ई. सी.) एवं महाविद्यालय परिवार के संयुक्त समन्वयन एवं योगदान से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के प्राचार्य डॉ बी. एस. चावला एवं एल्यूमनी एसोसिएशन के पदाधिकारी गण टी. पी. एस. अरोरा, राज कुमार अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, ज्योतिर्मय आर्या, रजनीकांत अवस्थी इत्यादि विशेष रूप से प्रयासरत हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
