बिलासपुर- शहर के दो स्मार्ट रोड पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी मार्ग (मिट्टी तेल लाईन रोड) और स्व.रामबाबू सोंथालिया स्मार्ट रोड में बेतरतीब तरीके से फैले केबल वायर को खुद से स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए डक्ट में व्यवस्थित करने के निर्देश केबल ऑपरेटरों को दिए गए है। सात दिन के भीतर वायर को व्यवस्थित नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क में फैले केबल वायर को भी ठीक करने के निर्देश आपरेटरों को दिए गए है। विदित है की निगम कमिश्नर वासु जैन ने कल निरीक्षण कर स्मार्ट रोड को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा स्मार्ट रोड में गाड़ी पार्किंग किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
