बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता बहतराई स्टेडियम में 12 और 14 दिसम्बर को होगी। जिला स्तरीय विजेता टीमों के लगभग 3 हजार खिलाड़ी 14 प्रकार की खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर जोर आजमाएंगे। राज्य स्तर पर भागीदारी के लिए टीमों का चयन इन्हीं में से किया जायेगा। जिला पंचायत सीईओ एवं संभाग स्तरीय आयोजन समिति की सदस्य श्रीमती जयश्री जैन ने आज अफसरों की टीम के साथ स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया और सफल आयोजन के लिए दिशा -निर्देश दिए।
गौरतलब है कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रामीण जनजीवन में लोकप्रिय 14 प्रकार की खेल स्पर्धाएं होंगी। संभाग के अंतर्गत शामिल छह पुराने जिलों के साथ 2 नवगठित जिले सक्ति और सारंगढ़ के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। महिला व पुरुष वर्ग की अलग अलग प्रतियोगिताएं रखी गई है। इनमें भी 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष तक और 40 से अधिक उम्र वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे प्रतियोगिता में शामिल 14 खेलों में कबड्डी, खोखो, गिल्ली डंडा, बाटी, भंवरा, फुगड़ी, बिल्लस, पिठुल, रस्साखींच, गेड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, संखली, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं। पहले दिन 12 दिसंबर को महिला वर्ग के खेल संपन्न होंगे। 13 दिसंबर को विश्राम तथा 14 दिसंबर को पुरुष वर्ग के खेल आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ी व निर्णायकों को एक दिन पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए परिवहन,भोजन एवं आवास की व्यवस्था प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई है। संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग के निर्देशानुसार श्रीमती जयश्री जैन ने बारीकी से समीक्षा की और अफसरों को बेहतर तैयारी के निर्देश दिए। बैठक में एडिशनल एसपी आरके जायसवाल, नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर जायसवाल, डीईओ कौशिक, प्रभारी एसडीएम हरिओम द्विवेदी, जिला खेल अधिकारी ए एक्का सहित व्यवस्था से जुड़े तमाम जिला स्तरीय अफसर उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
